बलरामपुर : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
बलरामपुर, 23 मार्च ।बलरामपुर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे कलेक्टर के सामने रखीं। कलेक्टर ने सभी आवेदनों के शीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के निर्देश दिए।
संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक के बाद जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
जनदर्शन के दौरान लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें सीधे कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत कीं। कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए किसी भी आवेदन को लंबित न रखा जाए और समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाए।
प्रशासन द्वारा जनदर्शन के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।









