आरपीएसएफ जवानों के लिए बटालियन रिक्रिएशन रूम और यूनिट कैंटीन का उद्घाटन
धनबाद, 09 मार्च । पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) की 10वीं बटालियन परिसर में सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र की ओर से जवानों के कल्याण एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए बटालियन रिक्रिएशन रूम तथा यूनिट कैंटीन का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के आईजी-कम-पीसीएससी-आरपीएसएफ सुमति शांडिल्य वर्चुअल माध्यम से जूड़े। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने परिसर में पाेधारोपण किया। नव स्थापित बटालियन रिक्रिएशन रूम जवानों को अवकाश के समय में मानसिक विश्राम की सुविधा प्रदान करेगा, वहीं यूनिट कैंटीन के माध्यम से उन्हें दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं सहज रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं आरपीएसएफ के जवान भी उपस्थित थे।









