उद्योगों के हित में सकारात्मक पहल की जाती है यूपी में : कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता
बीकानेर, 06 मार्च । उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी लघु उद्योग भारती द्वारा भेजे गए उद्योग से संबंधित सुझावों एवं शिकायतों के समाधान को सरकार प्राथमिकता से करती है और उद्योगों के हित में सकारात्मक पहल की जाती है।
वे बीकानेर में लघु उद्योग भारती, बीकानेर इकाई द्वारा अभिनंदन चर्चा कार्यक्रम में बाेल रहे थे।
इस अवसर पर हल्दीराम ग्रुप के प्रमुख मनोहर बाबू अग्रवाल, केंट आरओ के संस्थापक महेश गुप्ता तथा क्रिस्टल ग्रुप के प्रमुख राजेश जी गुप्ता का भी उपरन्ना ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों को होली पर्व की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गईं।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल के रूप में सुभाष मित्तल, प्रांत अध्यक्ष बाल किशन परिहार, हर्ष कंसल, राजेश गोयल, विनोद धानुका, मनोज तलवारिया, विनोद गोयल, विनोद बाफना, नरेंद्र अग्रवाल, सुशील बंसल, के.के. मेहता, जुगल राठी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।









