jh-dc-bid-farewell-to-18-retired-teachers-2employe

उपायुक्त ने 18 सेवानिवृत्त शिक्षकों और दो कर्मियों को दी विदाई

रांची,02मार्च । जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में पेंशन दरबार सह सेवा-निवृत्ति विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने 18 सेवानिवृत्त शिक्षकों और सदर अनुमंडल तथा जिला राजस्व शाखा के दो कर्मियों को सम्मानित कर विदाई दी। इस माैके पर उन्हाेंने सभी को शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन, ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट सहित सभी पेंशनरी लाभ वितरित किए गए।

उपायुक्त ने कहा कि शिक्षक समाज की नींव हैं और उनकी सम्मानजनक विदाई प्रशासन की प्राथमिकता है। सम्मानित शिक्षकों में सेवक कुमार साधु, क्लौदिया विलुंग, उर्सुला कोनगाड़ी, कुमार कनिष्क,मो.नुमानुल्लाह, टोप्पो निर्मला, नीलमणी हेरेंज, ममता तिग्गा, सुभाष कुमार मांझी, शिवेश्वर महतो, राकेश रंजन,सुषमा गोरेती धान,राम विलाप नाग, आशा कुमारी,अक्षय कुमार स्वांसी, रामपद नायक, प्रहलाद लोहरा एवं बिबियाना तोपनो शामिल हैं। वहीं अन्य सेवानिवृत्त कर्मियों में प्रमिला देवी (कार्यालय अधीक्षक, सदर अनुमंडल) एवं मो. जुबेर आलम (उच्च वर्गीय लिपिक, जिला राजस्व शाखा) शामिल रहे। समारोह में संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।