jh-for-beteer-future-elect-the

बेहतर भविष्य के लिए यूजीसी समर्थित प्रत्याशी को जिताएं : ब्रह्मदेव

पलामू, 21 फ़रवरी । ओबीसी एकता अधिकार मंच के प्रमंडलीय कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने आगामी महीने से यूजीसी के समर्थन में जोरदार आंदोलन करने की बात कही।

उन्होंने मौके पर ओबीसी, एससी, एसटी समाज के लोगों से अपील किया कि सभी एक मंच पर आकर निकाय चुनाव में यूजीसी के समर्थन करने वाले प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लें और जो यूजीसी के विरोधी हैं उसे नकारें, तभी हमारी आने वाली पीढ़ी का भला होगा।

ब्रह्मदेव ने यह बातें शनिवार को प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने मौके पर जनसंख्या के अनुपात में सभी क्षेत्रों में भागीदारी देने की मांग की।

ब्रह्मदेव प्रसाद ने मेदिनीनगर में ओबीसी समाज के मजबूत प्रत्याशियों को जिताने की अपील की, जिससे शहर में भय मुक्त होकर व्यापार कर सकें।

मेदिनीनगर मे शांति और स्थिर विकास के लिए ऐसे मेयर के प्रत्याशी को वोट देने का आग्रह किया।

मौके पर प्रमोद सोनी, राधेश्याम गुप्ता, संजय जायसवाल, श्रवण ठाकुर, लाल बिहारी यादव, राजेश चन्द्रवंशी, दीपक कुमार सहित अन्य मौजूद थे।