jh-troubled-by-money-lenders

सूदखोर से परेशान व्यक्ति ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

रामगढ़, 18 फ़रवरी । रामगढ़ जिले में सूदखोरों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। परेशान लोग अब पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। बुधवार को मनोज कुमार गुप्ता नामक व्यक्ति रामगढ़ थाने पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई।

उन्होंने पुलिस को बताया कि चार साल वर्ष पूर्व जरूरी काम की वजह से रांची रोड निवासी शिवलाल गुप्ता से चार लाख रुपये पांच प्रतिशत ब्याज में लिया था। इसके एवज में सूदखोर ने 10 चेक उनसे लिया था।

सूद के साथ सारा उधार वापस करने के बावजूद शिवलाल गुप्ता उनका चेक वापस नहीं कर रहा। वह मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस को यह भी बताया कि मजदूरों को मनमानी सूद पर उधार देकर शिवलाल गुप्ता अवैध धंधा करता है। चेक लेकर वह सभी को ब्लैकमेल करता है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।