conducting-an-echocardiography

हिसार : बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा व सम्मान से निर्धारित हाेती किसी भी राष्ट्र की प्रगति : जनरल वत्स

को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनरल डॉ. डीपी वत्स

रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि, वरिष्ठ शिक्षकों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुआ, जो ज्ञान, सेवा और चिकित्सा के

उज्ज्वल संकल्प का प्रतीक है।

समारोह के दौरान समाज के प्रति चिकित्सा समुदाय

की जिम्मेदारी को रेखांकित करते हुए मुख्य अतिथि ने सभी उपस्थित चिकित्सकों, विद्यार्थियों

और प्रतिभागियों को बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान के समर्थन में शपथ दिलाई। शपथ में कन्या भ्रूण हत्या के

विरोध, बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने, लैंगिक समानता स्थापित करने तथा समाज में

सम्मानजनक वातावरण निर्मित करने का संकल्प लिया गया।

मुख्य अतिथि जनरल डॉ. डीपी वत्स ने कहा कि किसी

भी राष्ट्र की प्रगति उसकी बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान से निर्धारित होती

है। उन्होंने चिकित्सा समुदाय की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि डॉक्टर

केवल उपचारकर्ता ही नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाले संवेदनशील प्रहरी भी होते हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति

सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न

भेंट कर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।