छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की माता कुसुम सिन्हा का निधन, आज अंतिम संस्कार
रायपुर 15 फ़रवरी । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की माताजी कुसुम सिन्हा का शनिवार देर रात निधन हो गया। वे 84 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली । उनके निधन की खबर से न्यायिक जगत में शोक है।
आज रविवार काे सुबह परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, कुसुम सिन्हा ने रात करीब 1:30 बजे अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। परिवार के लोग उनके पास मौजूद थे। अंतिम यात्रा आज दोपहर 1:00 बजे मुख्य न्यायाधीश के आधिकारिक निवास से निकलेगी। अंतिम संस्कार सरकंडा मुक्तिधाम में पूरे विधि-विधान के साथ किया जाएगा उनके निधन पर न्यायाधीशों, न्यायालय से जुड़े अधिकारी, वकीलों ने शोक व्यक्त किया है।









