सचिव आवास पहुंचे हरिद्वार किया अतिथि गृह का निरीक्षण, लिया व्यवस्थाओं का जायजा
हरिद्वार, 14 फ़रवरी । आगामी कुंभ मेला की तैयारियों के दृष्टिगत उत्तराखंड राज्य संपत्ति विभाग के सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने आज हरिद्वार स्थित अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह, मायापुर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सचिव आवास ने अतिथि गृह की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए विभिन्न आवश्यक सुधार कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन की छत से पानी टपकने की समस्या व सीलन के त्वरित निराकरण व विद्युत व्यवस्था में सुधार के निर्देश पीडब्लूडी के अधिकारियों को दिए।
सचिव आवास डॉ. कुमार ने कहा कि कुंभ मेला 2027 को ध्यान में रखते हुए अतिथि गृहों की सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है, जिससे आने वाले अतिथियों एवं अधिकारियों को उच्च स्तरीय व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा सकें
9
इस दौरान उन्होंने रूम, डोरमेट्री, पार्किंग डाइनिंग हॉल, किचेन, मीटिंग हॉल एवं वीआईपी रूम का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर अपर सचिव राज्य संपति लक्ष्मण सिंह,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत यांत्रिक खंड पंकज नयाल, व्यवस्था अधिकारी राज्य अतिथि गृह गिरधर प्रसाद बहुगुणा,वरिष्ठ सहायक संजय कुमार सिंह, अनिल सती सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।









