jh-blood-donation-camp-intellectual-discussion

जमशेदपुर में स्वामी निरंजनानंद सरस्वती के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर और बौद्धिक विमर्श आयोजित

पूर्वी सिंहभूम, 14 फरवरी । जमशेदपुर के सत्यानंद योग केंद्र की ओर से परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती के जन्मोत्सव के अवसर पर साकची स्थित बोधी सोसायटी में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और बौद्धिक विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें लगभग 50 से 60 प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष मिस्टर बैग मौजूद थे। इस अवसर पर डॉ. अमर सिंह ने रक्तदान की वैज्ञानिक महत्ता और जीवन रक्षा में इसकी अनिवार्यता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस दौरान संस्था की पत्रिका ‘योग सुधा’ का भी लोकार्पण किया गया। पत्रिका के संपादक अश्वनी कुमार शुक्ला ने बिहार स्कूल ऑफ योगा के संस्थापक स्वामी सत्यानंद सरस्वती और स्वामी निरंजनानंद सरस्वती के आध्यात्मिक दर्शन पर प्रकाश डालते हुए पत्रिका की भावी योजनाओं की जानकारी दी।

जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 70 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

कार्यक्रम की सफलता में संरक्षक रश्मि ठक्कर, मला रे, राज शर्मा, अश्विनी शुक्ला, मनोज झा, केटी भट्टीन, प्रकाश दुबे, बीएनपी गुप्ता, मणि भूषण और धर्मेश सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।———–