up-accident-three-died

सोनभद्र सड़क दुघर्टना में तीन की मौत

उत्तर प्रदेश, 09 फ़रवरी ।

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी तिराहे पर रविवार रात करीब 11 बजे ट्रक के चपेट

में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने सोमवार को बताया की राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी तिराहे के पास ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाई दयाशंकर सिंह एवं कमला सिंह पुत्रगण सोमरू निवासी तिलया और हिन्दुआरी निवासी प्रेम सिंह पुत्र केदार सिंह की मौत हो गई है। रात्रि में तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर राबर्ट्सगंज से अपने घर मधुपुर की तरफ जा रहे थे। वह लोग जैसे ही हिन्दुआरी तिराहे के पास पहुंचे तभी एकाएक ट्रक के चपेट में आ गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को मेडिकल कॉलेज भिजवाया जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।