भाजपा ने केंद्रीय बजट 2026–27 को बताया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
नैनीताल, 07 फ़रवरी । सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की नैनीताल नगर इकाई ने शनिवार को केंद्रीय बजट 2026–27 पर पत्रकार वार्ता की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह बजट उत्तराखंड के लिए केवल वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि पर्वतीय राज्य के समग्र, संतुलित और टिकाऊ विकास का स्पष्ट रोडमैप है।
भाजपा नेताओं ने बताया कि बजट में अवसंरचना, सड़क, रेल, सुरंग, सीमांत क्षेत्रों, पर्यटन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, एमएसएमई, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, रक्षा और नवाचार पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे पलायन रुकेगा और स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। लखपति दीदी योजना के विस्तार को महिलाओं की आर्थिक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया।
इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, मंडी सलाकार मनोज जोशी, प्रदेश सयोजक युवा मोर्चा मोहित रौतेला, मंडल महामंत्री हरीश राणा, प्रदीप कुमार, ज्योति ढौंडियाल, विक्रम राठौर, मोहित साह, अमिता साह, रितुल कुमार, मयंक पंत, हेमंत बेदी, आयुष भंडारी, सभासद पूरन बिष्ट, लता दफोटी व गजाला कमाल, जीवंती भट्ट, संतोष साह, मारुति नंदन साह, रोहित भाटिया, विक्रम रावत, मनोज कुमार, शैलेश बिष्ट, युवराज करायत, कृष्ण कुमार शर्मा, पार्थ साह, मीरा बिष्ट, कविता बिष्ट व करन साह सहित पार्टी के जिला, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, सभासद और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









