यूजीसी के समर्थन में मोटरसाइकिल रैली
चतरा, 06 फ़रवरी । विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) के समर्थन में पत्थलगडा में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। प्रखंड मुख्यालय से निकाली गई बाइक रैली कई गांव का परिभ्रमण करते हुए गांधी चौक पहुंची और यहां सभा में तब्दील हो गई। रैली का नेतृत्व यूजीसी समर्थन मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रमणि यादव, आशीष दांगी और तीर्थनाथ दांगी कर रहे थे।
गांधी चौक से निकली रैली सुभाष चौक, बरवाडीह, दूंबी, बेलहर, चौथा, नावाडीह बाजोबर इचाक होते हुए वापस क़ुब्बा, अनगड़ा, बनवारा होते पत्थलगडा, सिंघानी, लेंबोइया, तेतरिया और नोन गांव तक पहुंची।
गांधी चौक में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई नेता अर्जुन कुमार, पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद, वासुदेव दांगी, कृष्णा दांगी, सुखसागर राणा, बैजू यादव सहित अन्य ने कहा कि यूजीसी कानून देश हित में है। इससे भेदभाव मिटेगा। केंद्र सरकार इस कानून को मजबूती के साथ लाए। यह कानून दलित, अल्पसंख्यक, आदिवासी, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के हित में है। उपस्थित लोगों ने यूजीसी एक्ट के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।









