-memorandum-submitted-to-sdm

हिसार : राखीगढ़ी में प्लाटों का विवाद गहराया, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एक पक्ष के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

गांव राखी शाहपुर

के ग्रामीण अजमेर, अनिल, सिकंदर, बिजेंदर, दीपक, कुलदीप, बलकार, रणबीर, राजेश, सुशीला,

सतीश, संदीप आदि ने मंगलवार को बताया कि पिछली काफी साल पहले पंचायत की तरफ से उनको 100-100 गज के प्लाट दिए गए थे। वहां पर गहराई होने के कारण गांव के गंदे पानी की निकासी

वहीं पर हो रही थी। हम उस जगह पर मिट्टी डालकर प्लाटों पर कब्जा ले रहे थे। तो कुछ ग्रामीणों

ने बीच में ही काम रुकवा दिया। ओर प्लाटों में जाने वाला गांव का गंदा पानी अंबेडकर

भवन और हड़प्पा ज्ञान केंद्र के पास जमा होने लगा। हमारी सरकार से मांग है कि वहां

से गंदे पानी की निकासी रोककर गांव के गंदे तालाब में की जाए क्योंकि बाहर से हड़प्पा

ज्ञान केंद्र को देखने के लिए लोग आते हैं तो गांव की छवि खराब होती हैं। इन्हीं मांगों को लेकर ज्ञापन

सौंपा है। अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो हम आंदोलन करने पर मज़बूर होंगे।