हिसार : जीएसटी संग्रह में हरियाणा का प्रदर्शन उल्लेखनीय : प्रो. कर्मपाल नरवाल
हो सकता है और बजट प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बना सकता है।
प्रो. कर्मपाल नरवाल ने बुधवार काे अपने व्याख्यान में हरियाणा
की आर्थिक स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जीएसटी संग्रह में हरियाणा का
प्रदर्शन उल्लेखनीय है। उन्होंने पिछले वर्ष के बजट की विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा
की साक्षरता दर और राज्य की जीडीपी दर पर चर्चा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने शिक्षा,
स्वास्थ्य, कृषि, प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बजट आवंटन
पर भी चर्चा की। प्रो. नरवाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के बारे में भी विस्तार
से बताया और इसके महत्व को समझाया।
प्रो. कर्मपाल नरवाल कहते हैं कि हरियाणा का बजट
सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि भविष्य की नीतियों का निर्माण है। एआई का सही इस्तेमाल
करके हम विकास को तेज और समावेशी बना सकते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्रेरित
किया कि वे इस पोर्टल पर अपने सुझाव दें और बजट निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।









