jh-clouds-cover-tempterure-down

झारखंड में निम्न दबाव के कारण छाये बादल, गिरा तापमान

रांची, 25 जनवरी । राजधानी रांची और राज्य के कई अन्य जिलों में रविवार को निम्न दबाव के कारण घने बादल छाए रहे, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को दिनभर ठंड का एहसास हुआ।

रांची में शनिवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को गिरकर 22 डिग्री पर आ गया। राज्य के अन्य जिलों में भी तापमान में गिरावट देखी गई। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री, डाल्टनगंज में 22 डिग्री और बोकारो में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में रविवार को सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 31.8 डिग्री और सबसे कम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही घने बादल छाए रहे, जिससे लोगों को दिनभर ठंडक का अनुभव हुआ और अधिकांश लोग गर्म कपड़े पहने रहे।