district-level-national-voters

उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ हुए सम्मानित

पूर्वी सिंहभूम, 25 जनवरी ।जिला में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन कार्यालय के तत्वावधान में रविन्द्र भवन, साकची में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कि निर्वाचन एक सतत प्रक्रिया है और इसकी सफलता दो प्रमुख बातों पर निर्भर करती है। इसमें प्रशासनिक एवं पुलिस की ओर से चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष, सम्पन्न कराने और निचले स्तर पर कार्यरत बीएलओ की भूमिका शामिल है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में बीएलओ का योगदान बेहद सराहनीय है।

कार्यक्रम के दौरान घाटशिला उपचुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में योगदान देने वाले सभी कोषांगों के पदाधिकारियों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों, पुलिस बल, बीएलओ, पर्यवेक्षकों, पीडब्ल्यूडी आइकॉन तथा वरिष्ठ मतदाताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र देकर उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ा गया। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ भी दिलाई और गुब्बारे उड़ाकर और साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर मतदान के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाए।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे, उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, बीएलओ और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे