खेलो इंडिया अस्मिता महिला योगासन लीग नार्थ जोन में मुरादाबाद की आठ बेटियों का चयन
मुरादाबाद, 25 जनवरी । जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव महेंद्र सिंह विश्नोई ने बताया कि 26 व 27 जनवरी को देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल हापुड़ में खेलो इंडिया अस्मिता महिला योगासन लीग नॉर्थ जोन कंपटीशन का आयोजन होगा, जिसमें खेलो इंडिया द्वारा टॉप 3 खिलाड़ियों को सीधे डीबीटी के माध्यम से नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
इस प्रतियोगिताके लिए मुरादाबाद की आठ छात्रा खिलाड़ियों ईशा यादव, आस्था भट्ट( पीएमएस स्कूल), परिनीता दीक्षित( आरआरके स्कूल), रोनी, छवि, काजल, अनुराधा ( राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लाइनपार मुरादाबाद) खुशी पाल ( ग्रीन मीडोज पब्लिक स्कूल) का अंडर 18 में चयन हुआ है।









