मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भाेपाल, 25 जनवरी । आज यानि रविवार काे राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। इस अवसर पर मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मतदान को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का एक सशक्त माध्यम बताया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मतदान केवल एक संवैधानिक अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति में जिम्मेदार भागीदारी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा- राष्ट्रीय मतदाता दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारा दायित्व और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का सशक्त माध्यम है। सजग नागरिक बनकर अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग कर, लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करें।
उल्लेखनीय है कि हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। ये दिन हमें याद दिलाता है कि लोकतंत्र की असली ताकत हमारे वोट में छिपी है। मतदान हर नागरिक को मिलने वाला वो अधिकार है, जिससे वह राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका और कर्तव्य को निभा सकता है। नागरिक तय कर सकते हैं कि उनका नेतृत्व कौन करेगा। हालांकि आज भी कई ऐसे लोग हैं जो मतदान करने में पीछे रहते हैं। उन्हें मतदान का महत्व समझाने के लिए ही ये दिन मनाया जाता है।









