up-road-accident-amethi

अमेठी में डिवाइडर से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत

अमेठी, 24 जनवरी । अमेठी जिले के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। माेटरसाइकिल पर सवार दो युवक जा रहे थे। उनकी मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई। एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरा मामूली रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

बाजार शुक्ल के थानाध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा ने बताया कि एक बाइक पर दो युवक बाइक पर सवार होकर लखनऊ की तरफ से सुलतानपुर की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर उनकी बाइक पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन संख्या 63 पर अनियंत्रित होकर बगल में लगे डिवाइडर से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक को मामूली चोट आई है और उसका इलाज करने के बाद छोड़ दिया गया है।

मृतक युवक की पहचान योगेंद्र यादव (22) पुत्र फूलचंद यादव निवासी गुड़िला थाना शाहगंज जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। मृतक युवक ही बाइक चला रहा था। पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचित कर दिया है। पुलिस शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।