पतरातु में बालू लदा तीन हाइवा जब्त
रामगढ़, 22 जनवरी । रामगढ़ डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज के निर्देश पर खनन विभाग ने एक बार फिर अभियान चलाया। गुरुवार को माइनिंग इंस्पेक्टर राहुल कुमार की ओर से पतरातु क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान बालू लदा तीन हाइवा जब्त किया गया है।
माइनिंग इंस्पेक्टर राहुल कुमार की ओर से औचक जांच के क्रम में पतरातु थानान्तर्गत रेलवे फाटक के पास सौंदा की ओर से आते हुये तीन बालू लदे हाईवा (जेएच 02 एएक्स 9661) पर 783.75 घन फीट, (जेएच 02 एवाई 7452)पर 783.75 घन फीट और (जेएच 13 एफ 4486) पर 836 घन फीट बालू जब्त किया गया। जांच के क्रम में बालू से संबंधित परिवहन चालान नहीं पाया गया। तीनों हाईवा वाहनों को बालू खनिज सहित विधिवत जब्त कर वाहन मालिक, चालक तथा अन्य संलिप्त लोगों के विरूद्ध पतरातु थाने में प्राथमिकी 23/26 दर्ज कराई गई।









