हिसार में एएसआई के घर से लाखों की चोरी, केस दर्ज
वारदात हुई। पड़ोसियों ने बताया कि देर रात करीब 1:35 बजे दो युवक स्कूटी पर आए थे।
उन्होंने नहर के पास स्कूटी खड़ी की और पैदल घर की ओर जाते हुए देखे गए। कुछ देर बाद
वे वापस लौटे और स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए। सुबह जब पड़ोसियों ने घर का मुख्य
गेट खुला और ताला टूटा देखा तो उन्होंने सुरेश को फोन पर सूचना दी।
सूचना मिलने पर सुरेश ने अपने रिश्तेदारों को मौके पर भेजा। घर के अंदर अलमारियां
टूटी हुई थीं और सामान बिखरा पड़ा था। चोर करीब दो से तीन तोला सोने के आभूषण, चांदी
के गहने और नगदी लेकर फरार हो गए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर
का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज
कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।









