सांसद खेल स्पर्धा 2025 : जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा जैसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं और युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव स्वस्थ युवाओं पर टिकी होती है। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाकर नशा एवं कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया। विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा , माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन , जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने अपने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, कालपी विधायक की प्रतिनिधि आशुतोष चतुर्वेदी, क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र कुशवाह, भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्षा उर्विजा दीक्षित आदि जनप्रतिनिधि- अधिकारी भारी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।









