हरगांव के मुख्य चौराहे पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी, पालिका प्रशासन ने किया चिह्नांकन
सीतापुर, 21 दिसंबर । उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर के हरगांव कस्बे के मुख्य चौराहे पर लंबे समय से फैले अतिक्रमण को हटाने की तैयारी अब तेज हो गई है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से प्रशासन के निर्देश पर आदर्श नगर पंचायत हरगांव की टीम ने रविवार दोपहर बाद सड़क के दोनों ओर नाप-जोख कर अतिक्रमण वाले स्थानों का चिन्हांकन किया।









