arrested-for-viral-video-of-ch

बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार

एसडीपीओ बरही अजीत कुमार विमल ने बताया कि पीड़ित बच्चे की मां से आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित आलोक गुप्ता को युवराज होटल के पास से गिरफ्तार किया। आलोक गुप्ता बरही थाना क्षेत्र के हरीनगर, गया रोड का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित काे रोड मार्च भी कराया। पुलिस के अनुसार, इसका उद्देश्य बच्चों के साथ हिंसा और अमानवीय व्यवहार के प्रति सख्त संदेश देना था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।