इंदौरः आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, वाहन सहित बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त
आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त अभिषेक तिवारी ने बताया आज बिजलपुर में गश्त के दौरान एक दोपहिया वाहन क्रमांक एमपी 09-यूजे-1564 सफेद कलर की होंडा एक्टिवा से अवैध परिवहन कर ले जाई जा रही 30 पाव देशी मदिरा एवं 14 कैन जब्त की गयी। आरोपी चंद्रकांत साहू पुत्र रामबिलावन साहू निवासी बिजलपुर इंदौर को पकड़ लिया गया। आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जब्त मदिरा और वाहन की कुल कीमत लगभग 62 हजार 500 रुपये है।









