no-train-from-ashoknagar-to-in

अशोकनगर से इंदौर-दिल्ली-मुंबई के लिए ट्रेन नहीं, सांसद भी नहीं दे रहे तवज्जो

क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर राज्य विकास मंत्री ज्योतिरादित सिंधिया के द्वारा 16 दिसंबर को भोपाल ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस का म्याना रेलवे स्टेशन पर तथा भोपाल जोधपुर का पगारा रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज प्रारंभ किया जा रहा है, जिसके लिए उनके आधिकारिक टाइम टेबल में उल्लेख भी किया जा चुका है। पर सांसद सिंधिया द्वारा ट्रेन सेवायें उपलब्ध कराने की अपेक्षा संचालित ट्रेनों में स्टॉपेज बढ़ाने में यात्रियों के लिए सांसद सिंधिया का ये शिगूफा बताया जा रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.योगेश मिश्रा जो समय-समय पर क्षेत्र में महानगरों के लिए ट्रेन संचालित करने की मांग उठाते रहे हैं उनका कहना है कि अशोकनगर से विभिन्न ट्रेनों के संचालन की जो मांग पिछले कई वर्षों से की जा रही है उसकी पूर्ति अभी क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री द्वारा नहीं की गई है, जबकि उनके हर दौरा कार्यक्रम के दौरान ट्रेनों से संबंधित मांग पत्र उन्हें प्रस्तुत किए जाते रहे हैं, परंतु सांसद एवं केंद्रीय मंत्री द्वारा इस पर अभी पूरी तवज्जो नहीं दी गई है, जो गहरी चिंता का कारण बनता जा रहा है और आम नागरिकों को रेल सुविधा प्राप्त नहीं होने से वह बहुत परेशान हो रहे हैं।

अशोकनगर से इंदौर,दिल्ली, प्रयागराज, मुंबई आदि स्थानों को सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं है, कोरोना कल से पूर्व इंदौर जबलपुर ट्रेन नंबर 11701 तथा 11702 का संचालन होता था इस ट्रेन को भी बंद कर दिया गया है जबकि विभिन्न महिला संगठनों बुद्धिजीवियों गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों द्वारा इस ट्रेन को जबलपुर से शाम 6:00 बजे तथा इंदौर से भी शाम 6:00 बजे रेक बदलकर चलाई जाने का अनुरोध किया जा चुका है और इस ट्रेन की जरूरत छात्र-छात्राओं, महिलाओं मरीजों को बहुत आवश्यक है परंतु क्षेत्रिय सांसद ने इस ओर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया है।

इसी प्रकार कोटा जबलपुर ट्रेन नंबर 19809 तथा 19810 जो बहुत अच्छे से संचालित हो रही थी, इस ट्रेन को भी रेल मंत्रालय ने बिना किसी वजह के बंद कर दिया गया,लगभग 5 वर्ष हो चुके हैं इस ट्रेन का संचालन अभी तक नहीं हुआ है जिसकी मांग क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री से लगातार की जा रही है,उक्त दोनों ट्रेन पूर्व में संचालित होती थी इनका सिर्फ संचालन आदेश रेल बोर्ड से जारी होना है, जिसकी पुन: मांग क्षेत्र वासियों ने अपने सांसद एवं केंद्रीय मंत्री से की है कि, अब वह तीव्रता से इस मांग पर कार्रवाई कर रेल मंत्री भारत सरकार से कहकर इन ट्रेनों के संचालन आदेश अवश्य जारी करवाएंगे।

बीना रुठियाई मेमू ट्रेन के चार चक्कर लगाने का भी आदेश जारी होना अभि शेष है.

इसी क्रम में इंदौर से प्रयागराज, इंदौर से मुंबई, तथा इंदौर से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा प्रारंभ करने की भी मांग अभी यथावत है, जिसकी पूर्ति किया जाना बहुत आवश्यक है। भोपाल से पाटलिपुत्र को चलाई जाने वाली वंदे भारत नई एक्सप्रेस ट्रेन के लिए भी अशोकनगर, गुना शिवपुरी के आगे गुना इटावा रेल लाइन के माध्यम से चलाई जाने की मांग लगातार की जा रही है जिस पर क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री सिंधिया के द्वारा रेल मंत्री भारत सरकार को अपना अनुशंसा पत्र भेजा जा चुका है,परंतु अभी तक इस नई बंदे भारत ट्रेन का संचालन आदेश भी रेल मंत्रालय से जारी नहीं हुआ है।