manvadhikar-pr-jail-me-khel

शिवपुरी : जेल बना खेल का मैदान, न्यायाधीश के कहा, खेल भी एक मानव अधिकार

शिविर के पश्चात सहायक जेल अधीक्षक सुनील शर्मा द्वारा बंदियो के मध्य क्रिकेट मैच का आयोजन कराया गया। क्रिकेट मैच में न्यायाधीश,सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी ने भी बंदियो के साथ बल्ला थामा और बंदियो का उत्साहवर्धन करते हुए खेलो के माध्यम से जीवन का विकास संभव होने पर बल दिया। क्रिकेट मैच आयोजन का मुख्य उद्देश्य बंदियों के मनोरंजन, शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से सकारात्मकता लाने के साथ-साथ मानव जीवन में महत्वपूर्ण स्थान एवं पुर्नवास में उल्लेखनीय योगदान देता है। इस अवसर पर राजकुमार कुशवाह, लाखन सिंह सहित समस्त जेल स्टाफ उपस्थित रहा।