night-club-goa-police-remand

नाइट क्लब अग्निकांड मामले में गिरफ्तार अजय गुप्ता 36 घंटे की रिमांड पर गोवा पुलिस के हवाले

गोवा पुलिस ने अजय गुप्ता को दिल्ली से गिरफ्तार करने के बाद उसे साकेत कोर्ट में पेश किया। गोवा पुलिस ने अजय गुप्ता को 36 घंटे के लिए ट्रांजिट रिमांड पर सौंपने की मांग की, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।

गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में 7 दिसंबर काे हुए अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में गिरफ्तार अजय गुप्ता क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा का पार्टनर है। लूथरा बंधु थाईलैंड भाग गए हैं।