political---b.j.p.-spoksman

जगत सिंह नेगी की भाषा शर्मनाक, राजनीतिक अशिष्टता पर उतार: अजय ठाकुर

अजय ठाकुर ने कहा कि जगत सिंह नेगी को जयराम फोबिया हो गया है, जिसके कारण वे बिना तर्क और तथ्य के ऊल-जलूल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार की अक्षमता के कारण जनता त्रस्त है, पलायन बढ़ रहा है और लोग परेशान हैं, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस नेता ज़मीनी काम के बजाय सतही और भटके हुए बयान देने में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा कि जगत सिंह नेगी बार-बार पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के खिलाफ गलत, असंयमित और स्तरहीन भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जो हिमाचल की राजनीतिक परंपरा और मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर आज भी हिमाचल की जनता के दिलों में बसते हैं, और इसे नेगी समझ नहीं पा रहे।

प्रदेश प्रवक्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि जगत सिंह नेगी को अपनी भाषा और व्यवहार में बदलाव लाना होगा, अन्यथा उन्हें ईंट का जवाब पत्थर से मिलेगा। उन्होंने कहा कि नेगी का अब तक का कामकाज जीरो है और अपनी सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए वे बार-बार जयराम ठाकुर के ऊपर अनर्गल टिप्पणियां कर रहे हैं।