उपायुक्त ने केजीबीवी में गड़बड़ी पर जब्त किया स्टॉक रजिस्टर
वहीं पानी टंकी से हो रहे पानी लीक को तुरंत दुरुस्त करने का निर्देश दिया। बच्चियों के छात्रावास की खिड़कियों में मोस्क्विटो नेट लगाने पर बल दिया।
निरीक्षण के क्रम में कुछ समय के लिये क्लासरूम में उपायुक्त टीचर की भूमिका में नज़र आयीं। उन्होंने कक्षा नौवीं और 11वीं के छात्राओं से विभिन्न विषयों पर सवाल जवाब किया। उन्होंने प्रयोगशाला कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, रसोई घर, भंडार गृह का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के पूर्व उपायुक्त ने विभिन्न पदाधिकारियों के साथ लेस्लीगंज प्रखंड सभागर में बैठक कर उन्हें अलग-अलग विद्यालयों की सूची सौंपते हुए निरीक्षण करने के लिए निर्देश दिया।
डीसी-डीडीसी ने शिक्षक संग स्टाफ रूम में की बैठक
निरीक्षण के बाद डीसी-डीडीसी ने विद्यालय के सभी शिक्षिकाओं संग बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने पिछली पीटीएम कब हुई थी से संबंधित जानकरी ली। उन्होंने शिक्षिकाओं से बच्चियों की कॉपियों को अद्यतन रूप से चेक करने की बात कही। पाठ्यक्रम को तय समयानुसार खत्म करने पर बल दिया। बैठक में एसएमसी रजिस्टर, उपस्थिति पंजी, स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण पंजियों काे देखा। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर में प्रथम दृष्टिया गड़बड़ी पाये जाने पर रजिस्टर की गहनता से जांच करने के लिए रजिस्टर को जब्त किया।









