उत्तराखंड के सचिव को पसंद आया हिमाचल में एनएचएआई का काम, परवाणू – शिमला सहित किरतपुर – मनाली फोरलेन का किया दौरा
हिमाचल प्रदेश में चल रहे एनएचएआई के कार्यों से प्रभावित हो कर, हिमाचल के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के लोकनिर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे अपनी टीम के साथ हिमाचल प्रदेश में अध्ययन करने पहुंचे। दो दिवसीय दौरे के दौरान टीम ने प्रदेश में एनएचएआई द्वारा किए जा रहे फोरलेन निर्माण कार्य का अध्ययन किया। पहले दिन टीम ने परवाणू – शिमला फोरलेन के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी ली। वहीं, दूसरे दिन उत्तराखंड से आई टीम ने कीरतपुर – मनाली फोरलेन सड़क का अध्ययन किया। इन दोनों दिनों में टीम ने पहाड़ों में राजमार्ग के निर्माण, फ्लाईओ









