antrastriye-divyang-diwas-par

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर निकली रैली, कई दिव्यांग सम्मानित

रैली कचहरी, छहमुहांन होते हुए टाउन हॉल पहुंची। यहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। विभिन्न कानूनी पहलुओं पर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कुर्सी और मेढ़क दौड़़, कैरम बोर्ड एवं लूडो प्र‍तियो‍गिता का भी आयोजन हुआ। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, नजारत उप समाहर्ता नीरज कुमार मौजूद थेे।

मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को उपायुक्त सहित अन्य पदाधिकारियों ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। शिक्षक पवन कुमार गुप्ता, अविनाश कुमार तिवारी, अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स राजेश कुमार मेहता, जन सेवक इन्देश प्रजापति, शिक्षिका आकांक्षा तिवारी, महिला पर्यवेक्षिका किरणमाला, शिक्षक संतोष प्रसाद, पलामू दिव्यांग संघ अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा सहित अन्‍य को सम्मानित किया गया।

साथ ही दिव्यांगजनों के बीच विभिन्न प्रकार के उपकरणों का वितरण भी किया गया।

मौके पर अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, डालसा के सचिव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, एनडीसी नीरज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।