नशे की खेती अफीम के विरुद्ध चतरा पुलिस और वन विभाग कर रही है कार्रवाई
थाना प्रभारी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि किसी भी स्थिति में क्षेत्र में नशे की खेती नहीं होगी। वन विभाग ड्रोन से अफीम की खेती को चिह्नित कर रही है। इसके पूर्व चतरा पुलिस ने लावालौंग थाना अंतर्गत ग्राम सेरका में 2 एकड़, कुंदा थाना अंतर्गत ग्राम इचाक एवं पचम्बा में 5 एकड़ और वशिष्ठनगर थाना अंतर्गत ग्राम कुरखेता में 2 एकड़ भूमि पर लगे अफीम की खेती को नष्ट किया गया है। आज पुलिस और वन विभाग जिले केे कई क्षेत्रों में अभियान चलाई। नशे की खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। उनके विरुद्ध आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। एसपी सुमित अग्रवाल ने अवैध अफ़ीम की खेती नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि है कि नशे के सौदागरों को किसी भी स्थिति में छोड़ा नहीं जाएगा।









