haridwarsocialhonored.

पलक कंसल यंग वुमैन साइंटिस्ट एक्सीलेंस एवार्ड 2025 से सम्मानित

विदित हो कि उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिसर यूकोस्ट द्वारा उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पलक कंसल कन्या गुरुकुल परिसर, हरिद्वार में रसायन विज्ञान विभाग की डा. आभा शुक्ला के निर्देशन में शोधार्थी के रूप में शोध कार्य कर रही है। पलक कंसल को इस उपलब्धि के लिए कुलपति प्रो. प्रतिभा एम. लूथरा व कुलसचिव प्रो. विपुल शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए अन्य शोधार्थियों से इससे प्रेरणा लेते हुए अपने शोध कार्य को पूर्ण कर विश्वविद्यालय का नाम शोध के क्षेत्र में गौरवान्वित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कन्या गुरुकुल परिसर, हरिद्वार की प्रभारी प्रो. सुरेखा राणा, विभागाध्यक्ष प्रो. अंजली गोयल तथा विभिन्न शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।