टीबी मरीजों के बीच हुआ पौष्टिक आहार का वितरण
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन चंद्र झा और रेफरल अस्पताल तोरपा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मीदेन मूण्डू ने मरीजों को खाद्य सामग्री दिया।
इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी मरीजों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और नियमित रूप से दवा सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन में मरीजों की सक्रिय भागीदारी बेहद आवश्यक है। सभी के सहयोग से तोरपा को टीबी मुक्त प्रखंड बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में बीपीएम अशिष वर्मा, बीडीएम अमरनाथ पूर्ती, एसटीएस गुरूपद मुण्डा, विवेक अमन गुड़िया सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।









