मंडी की तल्याहड़ पाठशाला के होनहारों पर इनामों की बौछार
कार्यक्रम के दौरान वर्तमान शैक्षणिक सत्र में हुई विभिन्न प्रकार की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके मुख्य अतिथि चंपा ठाकुर ने बच्चों को नशे से दूर रहने व इसे लेकर अपने घर गांव व समाज में भी जागरूकता पैदा करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम पर कांग्रेस के शहरी इकाई के प्रधान भगवान सिंह ठाकुर, कांग्रेस के जिला उपप्रधान तोष कुमार शर्मा, रिटायर्ड कर्नल रणवीर सिंह ठाकुर तथा अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।









