बस्तर संभाग के पीएमश्री के 28 शिक्षक क्षमता विकास प्रशिक्षण के लिए जम्मू कश्मीर हुए रवाना
इस कार्यशाल में कोंटा, सुकमा, छिंदगढ़ के भी शिक्षक शामिल होगें । शासकीय पीएमश्री सेजस कांकेर के शिक्षक अमित सिंह इस कार्यशाला को लेकर काफी उत्साहित हैं, वे कहते हैं इससे संभाग में बच्चों की पढ़ाई पर सकारात्मक असर पड़ेगा। मिली जानकारी के अनुुसार सुकमा जिले से पांच शिक्षकों का चयन इस कार्यशाला में हुआ है, जिसमें लोकनाथ साहू,मीना साहू,रजमेन कुजूर,गीता सोड़ी, कल्पना श्यामाल हैं। बस्तर संभाग के दूसरे जिलों से भी 3 से चार शिक्षकों का इस चयन हुआ है। जगदलपुर सेजस धरमपुरा से प्रेरणा राव जा रही हैं।









