मंदसौरः श्री पशुपतिनाथ महादेव मेले में कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन, देश के ख्याति प्राप्त कवियों ने किया अपनी रचनाओं का पाठ
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भजपा मंदसौर संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, शामिल हुए। इन सभी अतिथियों का भी स्वागत किया गया। कवि सम्मेलन का संचालन करते हुए बुद्धिप्रकाश दाधिच ने अपनी चिर परिचित अंदाज में सभी कवियों का परिचय कराते हुए खुब हसाया। कवित्री श्वेतासिंह ने मॉ सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। गोपाल धुरंधर ने मालवी भाषा में लाकडाउन के फायदे गिनाते हुए हास्य व्यंग किया लाकडाउन में मूंह पर मास्क लगाने से दांतलिये (जिन के दात होठ से बाहर हो) ने भी पनी गया (शादी हो गई), गौरव चौहान ने वीर रस की ऐसी कविताये पड़ी कि श्रोताओं का रक्त संचार (जोश) बड़ गया। मुन्ना बेटरी ने भी हास्य व्यंगों से खुब गुदगुदाया।









