kangra-panchayat-elections-bjp-attack-cong

पंचायत चुनावों से क्यों घबरा रही सुक्खू सरकार : विश्वचक्षु

रविवार को जारी एक प्रेस बयान में विश्व चक्षु ने कहा कि जनता के बीच कांग्रेस सरकार के प्रति असंतोष इतना बढ़ चुका है कि सत्ताधारी पार्टी चुनाव का सामना करने से घबरा रही है।

उन्होंने सवाल उठाया जब पूरा सिस्टम तैयार बैठा है तो आखिर सुक्खू सरकार किस डर से चुनाव लटकाने पर उतारू है? कौन-सी राजनीतिक सौगात या कौन-सा छुपा एजेंडा है जिसके लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया रोकी जा रही है।

विश्व चक्षु ने आरोप लगाया कि सरकार का दबाव इतना बढ़ गया है कि कुछ जिलाधीश भी अब राजनीतिक भाषा बोलने लगे हैं। यह स्थिति प्रशासनिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला है और लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।

उन्होंने कहा कि चुनाव रोककर कांग्रेस जनता के गुस्से को शांत नहीं कर सकती। उल्टा देरी और दबाव की राजनीति जनता को और अधिक आक्रोशित कर रही है। विश्व चक्षु ने कहा चुनाव टालने से कांग्रेस की हार नहीं रुकेगी। जनता बदलाव का मन बना चुकी है। तारीख चाहे जब तय हो, सबक देने के लिए लोग तैयार खड़े हैं।