विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी यूनियन के बैनर तले क्रमिक अनशन शुरू
संघ के अध्यक्ष नंद किशोर डंडोरिया ने बताया कि संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के साथ इस बार आन्दोलन में जयपुर शहर वाल्मीकि पंच कमेटी भी सहयोग कर रही है। सफाई कर्मचारियों की 11 सूत्रिय मांगे पूर्ण नही होती है तो 21 नवम्बर को जयपुर शहर सहित सम्पूर्ण राजस्थान के सफाई श्रमिक संगठन सामूहिक कार्य बहिष्कार करेंगे इस बार सामूहिक कार्य बहिष्कार सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ जो घर और ऑफिसों में सफाई कार्य कर रहे वाल्मीकि समाज के सभी लोग कार्य का बहिष्कार करने का वाल्मीकि सामज ने निर्णय लिया है। इस अवसर पर मनोज चांवरिया जयपुर शहर सरपंच, सुरेश कल्याणी पूर्व अध्यक्ष नगर निगम जयपुर, शिवचरण डन्डोरिया पूर्व अध्यक्ष नगर निगम , गोविन्द चांवरिया पूर्व अध्यक्ष नगर निगम, झूमरचन्द कोठारी, कालूराम भणडारी, महेन्द्र सियोत्रा, राजा उम्रवाल, दिनेश उम्रवाल, सुरेश डाबोडिया, जगदीश डबोडिया ने सफाई कर्मचारी यूनियन के महामंत्री कमल चन्द लखन, निगम जाजोटर महामंत्री सफाई कर्मचारी यूनियन सूरज बिवाल, सन्जू डंगोरिया, राजेश चांवरिया, रवि कुमार हटवाल, राम सिंह सनगत, रागवतार कलोसिया, ओमप्रकाश टुण्डलायत, सन्दीत गंगेरिया, अशोक गोगलिया को माला पहनाकर अनशन की शुरूआत की।









