सीबीएसई और आईसीएसई की तर्ज पर पहली बार बोर्ड छात्रों के लिए कंपीटेंसी बेस्ड क्वेश्चन बैंक तैयार
बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि उक्त प्रश्न बैंक प्रदेश के विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा की तैयारी व आगामी उच्च शिक्षा की प्रवेश प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। यह प्रश्न बैंक बोर्ड की बैवसाईट पर डाऊनलोड ऑप्शन में निशुल्क उपलब्ध है। इस सुविधा से ऐसे विद्यार्थी भी लाभांवित होंगे जो कोचिंग लेने मेें असमर्थ हैं। यह प्रश्न बैंक का पहला चरण है तथा इसे समय-समय पर अपडेट किया जाएगा।









