uttarakhand-news-uttarkashi

तांबाखाणी सुरंग के पास जमा कूड़ा को लेकर यूकेडी ने किया प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि नगर पालिका की ओर से गत कई वर्षों से तांबाखाणी सुरंग के समीप नगर के कूड़े को एकत्रित किया जा रहा है। पालिका का करीब तीन हजार टन कूड़ा बचा है।

उन्होंने कहा कि तांबाखानी सुरंग के मुहाने पर मौजूद पुराना तीन हजार टन कूड़े के निस्तारण की नगर पालिका के पास अभी कोई योजना नहीं है।

इससे यह कूड़ा स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है।

यूकेडी नेता किरन रावत ने बताया कि उत्तरकाशी गंगोत्री और यमुनोत्री तीर्थ धाम का मुख्य द्वार है यह देश विदेशों के श्रद्धालुओं आते हैं लेकिन गंगोत्री हाईवे पर लगे कूडे के ढेर की बदबू सबको हैरान कर देती है।

उन्होंने कहा है कि यह कूड़ा सीधे गंगा नदी में जा रहा है इसे मां गंगा की पवित्रता अपने उद्गम स्थल से ही दूषित हो रही है।

प्रदर्शन करने में वरिष्ठ यूकेडी नेता विष्णु पाल सिंह रावत, केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश, शकुंतला रावत, आशीष पंवार,

जितेंद्र सिंह, सुरजीत राणा, मोहित मटूड़ा, संतोष सेमवाल,सौरभ नेगी सहित कई कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे है।