झज्जर : बिहार में एनडीए का जनादेश मोदी और नीतीश पर भरोसे का जनादेश : डॉ. सतीश पूनिया

भाजपा नेता डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गठबंधन की सरकार ने बिहार में विकास को नई रफ्तार दी है। अब बिहार में विकास रफ्तार पकड़ चुका है, बिहार जंगल राज से मुक्त और विकास राज के रास्ते पर चल पड़ा है। यह जनादेश बिहार में कानून व्यवस्था की दुरुस्ती, बुनियादी विकास के लिए जनता ने एनडीए को दिया है। डॉ. पूनिया ने कहा कि जिस तरीके से आरजेडी के राज में भ्रष्टाचार था, जंगल राज था उसको नकारते हुए एक नया भरोसा बिहार की जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर किया है। बिहार की जो चुनौतियां और समस्याएं हैं उनका इस पूरे कालखंड में समाधान हुआ है। आज मिला जनादेश बिहार के भरोसे का जनादेश है।

एक सवाल पर बोलते हुए डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि अब राहुल गांधी के माथे पर एक और हार लिखी गई है। राहुल गांधी धरातल पर नहीं, बल्कि कल्पनाओं में जीते हैं। हिन्दुस्तान की चुनावी राजनीति में जनता के बीच होना होता है, लेकिन राहुल गांधी कहां होते हैं यह पता ही नहीं होता। राहुल गांधी को मौसम वैज्ञानिक की तरह यह पता तो लग ही गया था कि हार पक्की होनी है, इसलिए हार का ठीकरा चुनाव आयोग के सिर फोड़े या फिर वोट चोरी पर फोड़े और वही राहुल गांधी ने किया।