मंडला में आज जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी विकास खराड़कर ने बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव से चयनित युवा संभाग स्तरीय युवा उत्सव में 15 नवम्बर 2025 को जबलपुर में प्रतिभागिता करेंगे। राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 16 नवम्बर 2025 को भोपाल में और 12 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय युवा उत्सव नई दिल्ली में होना है। इस आयोजन से चयनित मण्डला के सर्वश्रेष्ठ युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर जाने का मौका मिलेगा।