नशीली औषधियों के मामले में औचक निरीक्षण, 12 फर्मों के ड्रग लाइसेंस निलम्बित

वाराणसी में नशीली औषधियों के थोक विक्रेताओं एपीसीओ मेडिकेयर इंडिया, महाकाल मेडिकल स्टोर, डीएसए फार्मा, निशांत फार्मा, हरी ओम फार्मा, जीडी इंटरप्राइजेज, न्यू पीएल फार्मा, आशा डिस्ट्रीब्यूटर, न्यू वृद्धि फार्मा, पीडी फार्मा, पूर्ण फार्मा, खुशी मेडिकल पर औचक निरीक्षण के दौरान अनियमित पाए जाने पर सभी फर्मों के ड्रग लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के आदेश दिए गए।

वहीं सभी 12 फर्मों पर प्राथमिक सूचना रिपोर्ट भी दर्ज करने का आदेश दिया गया है।वाराणसी के 51 नशीली औषधियों के थोक विक्रेताओं के लाइसेंस पर “स्टॉप सेल” आदेश लागू कर तथा प्रत्येक फर्म के भंडारण, वितरण, क्रय-विक्रय और रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की जा रही है।