पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण एवं अपनी आदतों में स्वयं सुधार जरूरी: सहायक वन संरक्षक
उक्त बातें सन रोज संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण जागरूकता हेतु आर्यनगर स्थिति सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के चित्रों का अवलोकन करते मुख्य अतिथि सहायक वन संरक्षक एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी विनीत कुमार सिंह ने कही। संस्थान चेयरमैन विवेक कुमार अस्थाना ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं आम लोग में अपने विवेक से उन चित्रों को आलेखित करें जिससे अपने अनुसार पर्यावरण को संरक्षित करे या उसे दूसरे जागरूक हो सके, हम सभी को यह नहीं भूलना चाहिए कि मानवीय जीवन का सबसे सशक्त मूल मंत्र है पर्यावरण, जिसको संरक्षित करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अन्य अतिथियों ने अपने-अपने विचार पर्यावरण संरक्षण के प्रति रखें।
चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान अतिथियों का स्वागत सम्मान संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा किया गया तत्पश्चात जूनियर एवं सीनियर के दो ग्रुप में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कुल 62 प्रतिभागियों द्वारा पौधा या वृक्ष संरक्षण एवं जल संरक्षण विषय पर बनाए गए चित्रों का अवलोकन सभी अतिथियों ने किया और सराहना की।
इस अवसर पर चेयरमैन विवेक कुमार अस्थाना, प्रमुख निहारिका, अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, उप प्रचार सचिव कुलदीप शर्मा सदस्य रंजीत कुमार प्रजापति, आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, देव अस्थाना, दिव्य अस्थाना सहित सहित तमाम अभिभावक उपस्थित है।









