औरैया जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, समयबद्ध ढंग से करें सभी कार्य पूर्ण
उन्होंने निर्देश दिया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर), पंचायत चुनाव से संबंधित वोटर लिस्ट में डूप्लीकेट मतदाताओं को हटाने का कार्य निर्धारित समय में पूरा किया जाए। प्रशिक्षित बीएलओ को आवश्यक सामग्री शीघ्र उपलब्ध कराने के साथ ही साथ अप्रशिक्षित बीएलओ की सूची तैयार करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायतवार जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सभी प्रार्थना पत्रों को सूचीबद्ध कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने पराली जलाने की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जाए। डॉ. त्रिपाठी ने विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश अभियान में धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए अधिशासी अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप फीडबैक पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाने पर बल दिया।









