हिसार : हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

राज कम्बोज ने कई गैर शिक्षक कर्मचारियों को पदोेन्नत किया है। पदोन्नत कर्मचारियों ने

जहां कुलपति का आभार जताया है वहीं कुलपति ने गैर-शिक्षक कर्मचारियों की पदोन्नति पर

बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

कुलपति कार्यालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार पदोन्नत किए गए कर्मचारियों

में राम गोपाल को उप अधीक्षक से अधीक्षक, राजेन्द्र कुमार को सहायक से उप अधीक्षक,

अमर लाल, अशोक कुमार, कृष्ण लाल मुंजाल, सतीश कुमार को सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर से

निजी सहायक बनाया गया है। मोनिका, हेमंत, संजय, नितिन कुमार व सोनू को जूनियर स्केल

स्टेनोग्राफर से सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर, अनिल बलोदा, अमित कुमार, सुशील कुमार,

सचिन दुहन, बबीता रानी, अविनाश, सचिन कुमार, विशाल, रजत कुमार, संदीप, ज्योति रानी,

नवीन दुहन तथा राहुल कुमार को क्लर्क से सहायक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी प्रकार

मोहऱ सिंह, अमर बहादुर सीनियर प्रयोगशाला सहायक से प्रयोगशाला तकनीशियन, अश्विनी देशवाल

एवं दलेल सिंह प्रयोगशाला सहायक से सीनियर प्रयोगशाला सहायक के पद पर पदोन्नत किए गए

हैं।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. कम्बोज ने बुधवार काे कहा कि पदोन्नति किसी भी कर्मचारी के परिश्रम,

लग्न और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम होती है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रगति

तभी संभव है जब प्रत्येक कर्मचारी अपने दायित्व को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाए।

प्रो. कम्बोज ने यह भी कहा कि पदोन्नति के साथ दायित्व और अपेक्षाएं दोनों बढ़ते हैं,

इसलिए सभी कर्मचारी अपनी नई भूमिका में समर्पण, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य

करें। उन्होंने कर्मचारियों को विश्वविद्यालय की विकास यात्रा में सक्रिय सहयोग देने

के लिए प्रेरित किया।

कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पदोन्नति प्रत्येक

कर्मचारी की निष्ठा, परिश्रम और कार्यकुशलता की पहचान है। उन्होंने कर्मचारियों से

आह्वान किया कि वे विश्वविद्यालय की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएं, पारदर्शिता अपनाएं

और उत्तरदायित्व के साथ कार्य संस्कृति को सशक्त बनाएं। इस अवसर पर कुलपति के सचिव

कपिल अरोड़ा और सहायक रजिस्ट्रार तारा चंद भी उपस्थित थे।