जोधपुर से मऊ और बांद्रा के लिए रविवार को चलेगी स्पेशल ट्रेनें
जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेनों में यात्रियों के अतिरिक्त यातायात के मद्देनजर रेल प्रशासन द्वारा उनकी सुविधा संचालित ट्रेन नंबर 04823 जोधपुर-मऊ फेस्टिवल स्पेशल रविवार को शाम 5.30 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होकर मेड़ता-जयपुर के रास्ते अगले दिन रात्रि 11.20 बजे मऊ पहुंचेगी तथा ट्रेन 04824 मऊ-जोधपुर फेस्टिवल स्पेशल मऊ से चार नवंबर को सुबह 4 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8.55 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
इसी प्रकार बांद्रा की ओर जाने वाली यात्रियों की सुविधा ट्रेन 04833 जोधपुर- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस (1 ट्रिप) रविवार को सुबह 6.45 बजे जोधपुर से रवाना होकर जयपुर कोटा के रास्ते अगले दिन सुबह 7 बजे बांद्रा टर्मिनस तथा ट्रेन 04834 बांद्रा टर्मिनस से 3 नवंबर को (1 ट्रिप) सुबह 10 बजे रवाना होकर 4 नवंबर को सुबह 11.25 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी।









